Top News
Next Story
NewsPoint

दरभंगा में काेसी की धार में पलटी नाव, पांच महिलाएं डूबीं, एक लापता

Send Push
image

पटना। बिहार के पड़ाेसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कई जिलों में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। इस बीच रविवार शाम काेसी नदी में नाव पलटने से पांच लाेग नदी में बह गये। इसमें से एक अब तक लापता है। घटना दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के ऊजआ गांव के पास हुई है। कुशेश्वरस्थान के सीओ गोपाल पासवान ने घटना की पुष्टि की है। लापता युवती ऊजआ गांव निवासी स्वाति कुमारी है। सभी महिलाएं मवेशी का चारा लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच नदी की तेज धार में नाव पलट गयी एवं सभी पानी में बह गये। चार महिलाएं तैर कर पानी से बाहर आ गयी लेकिन एक युवती नदी में बह गयी। युवती की तलाश में प्रशासन और स्थानीय लोग जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवती की तलाश जारी है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now