Top News
Next Story
NewsPoint

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने किया कौशल सिंह को सम्मानित

Send Push
image

मुंबई। मुंबई निवासी कौशल सिंह को आईसीएओ इंडिया ऑडिट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

मुंबई के निवासी कौशल सिंह को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (डीजी बीसीएएस) की तरफ से इस क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

कौशल सिंह को आईसीएओ इंडिया ऑडिट में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए चुना गया था, जहां उन्होंने बीसीएएस टीम के सदस्य के रूप में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए अहम योगदान दिया। उनके इस योगदान पर उन्हें मंत्रालय और डीजी बीसीएएस के महानिदेशक की ओर से दिल्ली में एक समारोह आयोजित कर प्रतिष्ठित सम्मान और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now