Top News
Next Story
NewsPoint

संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा तहसील परिसर में समारोहपूर्वक दी गयी विदाई

Send Push
image

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील परिसर में मंगलवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा लोक सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम नैनसी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा सेवानिवृत्त तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह को अधिवक्ताओ की ओर से नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। इसके तहत सेवानिवृत्त तहसीलदार धीरेन्द्र को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह तथा महामंत्री सूर्यकांत निराला व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल व उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने शॉल तथा स्मृति चिन्ह एवं धार्मिक ग्रन्थ प्रदान कर माल्यार्पण किया।

वहीं आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अधिवक्ताओं की ओर से सेवानिवृत्त तहसीलदार को मान पत्र सौंपा। सीओ रामसूरत सोनकर व प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। एसओसी चकबंदी राजेश कुमार अति विशिष्ट अतिथि रहे। एसडीएम नैंनसी सिंह ने शासन की नीतियों के अनुरूप जनसेवा के क्षेत्र में धीरेन्द्र कुमार की प्रशासनिक कार्यकुशलता की सराहना की।

सेवानिवृत्त तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में लालगंज मंे जनता तथा अधिवक्ताओं के द्वारा सकारात्मक सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह व संचालन पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल गुडडू, महामंत्री सूर्यकांत निराला तथा उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने किया। समारोह को एसीओ चकबंदी इन्द्रेश कुमार पाण्डेय, चिकित्साधीक्षक डा. अरविन्द गुप्ता, राव वीरेन्द्र सिंह, राम मोहन सिंह, अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र, रामलगन यादव, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने संबोधित करते हुए तहसीलदार के रूप में धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बार एवं बेंच के समन्वय में योगदान की भरपूर सराहना की।

समारोह में लोकगायिका खुशी यादव के स्वागत गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दिखी। इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, महामंत्री मो. अकरम, अमीन संघ के अध्यक्ष आशुतोष सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता शहजाद अंसारी, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, गया प्रसाद मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, इरफान, जितेन्द्र कनौजिया, कैलाशनाथ तिवारी, नामवर सिंह, विपिन शुक्ल, घनश्याम मिश्र, प्रेम मिश्र आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल ने किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now