Top News
Next Story
NewsPoint

उत्तराखंड में इन छह जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 30 सितम्बर तक भारी बारिश की संभावना

Send Push
image

देहरादून । पूरे उत्तराखंड में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से लोगों को बहुत आराम भी है वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग इन जिलो में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है इसके अन्तरगत टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, चंपावत और नैनीताल आते हैं साथ अन्य जिलों में भी तीव्र भारी हो सकती है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और देर रात मौसम ने करवट बदली।

देहरादून में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से काफी हद तक राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले 30 सितंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश और मलबे के कारण प्रदेश में 98 मार्ग बंद है। इनमें सबसे अधिक 16 मोटर मार्ग चमोली में बंद है। जिसमें ग्रामीण मोटर मार्ग ज्यादा है। वही चमोली के धारकोट गांव में भूस्खलन होने से मकान में दरारें आ गई है। जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन ने गांव में 10 मकान को अति संवेदनशील माना है और इन मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। प्रशासन ने गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने की बात भी कही है।

मसूरी में देर रात भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कें टूटीं, घरों में घुसा मलबा प्रदेश में लगातार बारिश से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्खलन की वजह से प्रदेश के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चमोली जिले में 16 मार्ग बंद हैं। बंद पड़े रास्तों में भी सबसे ज्यादा ग्रामीण मार्ग हैं। इन रास्तों के बंद होने से जनता परेशान है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now