State
Next Story
NewsPoint

Dausa 50वें विष्णु महायज्ञ के समापन पर उमड़े भक्त

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवलिया धाम करनावर में चल रहे 50वें श्री विष्णु महायज्ञ का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में आयोजित भंडारे में 125 मन दूध की खीर व 100 मन आटे का हलवा बनाया गया। शाम तक करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने पंक्तियों में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। यहां 7 सितंबर से श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। इस बार 50वें विष्णु महायज्ञ के चलते लोगों में विशेष उत्साह रहा। रविवार को महायज्ञ के समापन पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह 11 बजे पूर्णाहुति हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा शुरू हुआ।

शाम तक चले भंडारे में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंक्तियों में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। रसोइयों ने रात से ही प्रसादी तैयार करना शुरू कर दिया था। 70 से अधिक हलवाइयों ने 125 मन दूध की खीर और 100 मन आटे की पूड़ी बनाई। प्रसादी ले जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग किया गया। भंडारे में प्रसादी बांटने के लिए कार्यकर्ताओं की 100 से अधिक टोलियां लगाई गई। इस अवसर पर सांवलियाजी महाराज की फूलबंगला झांकी भी सजाई गई। शाम तक जयपुर, बांदीकुई, दौसा, बसवा सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु पैदल मंदिर परिसर पहुंचे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now