Top News
Next Story
NewsPoint

Dausa शहर में बेटी सम्मान समारोह का पोस्टर हुआ जारी

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, आरपीएससी शिक्षक फोरम निराश्रित बालिकाओं को नकद राशि, वर्ष भर की शिक्षण सामग्री व वस्त्र देगा। जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि सोमवार को फोरम की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या के नेतृत्व में बेटी सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से जितेन्द्र सांवरिया को कार्यक्रम का संयोजक व कृष्ण अवतार शर्मा, विनोद सिंह को सह संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र सांवरिया ने बताया कि दौसा जिले से निराश्रित बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इस दौरान 103 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद आवेदनों की जांच के लिए जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। कमेटी ने छात्रवृत्ति के लिए केवल उन्हीं बालिकाओं को पात्र माना है, जिनके माता-पिता नहीं हैं। इस वर्ग में कमेटी ने 42 बालिकाओं को छात्रवृत्ति के लिए पात्र माना। सह संयोजक विनोद सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को दौसा में बेटी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दौसा जिले की 42 निराश्रित बालिकाओं को 2100-2100 रुपए नकद, वर्ष भर की शिक्षण सामग्री एवं वस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now