Top News
Next Story
NewsPoint

Ajmer के आनासागर में डबल डेकर क्रूज की हुई शुरुआत

Send Push

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर के आनासागर झील में देशी-विदेशी पर्यटक व शहरवासियों के लिए डबल डेकर क्रूज की शुरूआत हो गई है। देश व राजस्थान का यह पहला इलेक्ट्रिक क्रूज है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, मेयर ब्रजलता हाड़ा सहित अन्य अतिथियों ने शुक्रवार को इसका विधिवत उदघाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।नगर निगम ने इसका ठेका गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड को 67 लाख रुपए सालाना में दिया है। सालाना 10 पर्सेंट बढ़ाने का प्रोसेस रखा है। इसके निर्माण में करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। प्रति व्यक्ति 300 रुपए की रेट रखी गई है। इस क्रूज को गोवा की बोट क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। इस क्रूज से अनासागर झील में 45 मिनट का एक राउंड होगा। इसे पार्टी या सेलिब्रेशन के लिए भी बुक कर सकेंगे।

2 फ्लोर का क्रूज, 150 लोगों के बैठने की क्षमता

डबल डेकर क्रूज को 2 फ्लोर में तैयार किया गया है। इस पूरे क्रूज को 8×22 मीटर में तैयार किया गया है।पहला फ्लोर: ये पूरी तरह से एयर कंडीशनर है। इसमें एक किचन के साथ महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम होगा। इसी फ्लोर पर डांस फ्लोर तैयार किया गया है। यहां डिस्को लाइट भी लगाई है।दूसरा फ्लोर: ये क्रूज का रूफटॉप वाला हिस्सा होगा। रूफटॉप पर छोटा किचन तैयार किया गया है। इन दोनों फ्लोर पर 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगा।

पार्टी के लिए होगी बुकिंग, अंदर कैफे, खाने की चीजें मिलेगी

इस क्रूज को बनाने के लिए थीम से लेकर लोगों की पसंद का काफी ध्यान रखा है। क्रूज को यदि कोई बर्थ डे या डीजे पार्टी के लिए बुक करना चाहता है तो वह भी सुविधा है। कोई भी इसे दिन में 1 से 3 घंटे या इससे ज्यादा समय के लिए बुक कर सकेंगे।इसके इंटीरियर को राजस्थान की बणी-ठणी, केसरिया बालम आदि थीम को ध्यान में रखा गया है। इसमें फास्ट फूड से लेकर राजस्थानी खाना और खाने की अन्य तरह की वैरायटी भी मिलेगी।

सिक्योरिटी का भी रखा गया है ध्यान

इसका संचालन सुबह 11 से रात 11 बजे तक किया जाएगा। इसमें 150 लोगों के साथ क्रू मेंबर, कुक और कैप्टन समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें 16 सीसीटीवी और 200 के करीब लाइव जैकेट्स रखे गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रूज के पीछे रेस्क्यू बोट भी चलेगी। इसी जेटी के पास इसका चार्जिंग स्टेशन होगा।

सौर उर्जा से चलेगा

गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राव ने बताया कि सौर ऊर्जा पर चलने वाला ये पहला क्रूज होगा। हालांकि जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल में ले सकेंगे। वहीं इसमें बने शौचालय का पानी झील में नहीं जाएगा, इसके लिए टैंक बनाए गए हैं।इन टैंक को जेटी पर तैयार सेफ्टिक टैंक में खाली किया जाएगा। सेफ्टिक टैंक को एसटीपी से जोड़ा है। वहां से सीधे नाले के जरिए गंदगी एसटीपी में पाइप लाइन के जरिए जाएगी। 

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now