Top News
Next Story
NewsPoint

Sawai madhopur मंदिरों में घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

Send Push

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, गंगापुर सिटी व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह पंचमहायोग के शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई। गुरुवार को घट स्थापना के लिए कई शुभ मुहूर्त रहे। इनमें पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:40 से 7:53 बजे तक, सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 4:30 से 6 बजे तक रहा। ऐसे में अधिकांश मंदिरों व माता के भक्तों द्वारा सुबह 7:53 बजे से पहले तथा दोपहर 10:50 से 1:30 बजे के बाद घट स्थापना की गई। इस बार तृतीया तिथि दो दिन रहेगी।

इस तिथि की उलझन के कारण अष्टमी व महानवमी पूजन 11 को किया जाएगा। दशहरा 12 अक्टूबर शनिवार को मनाया जाएगा। तिथि की उलझन के बावजूद देवी पूजन के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे। शारदीय नवरात्रि इस बार पंचमहायोग में शुरू हुई है। नवरात्रि की शुरुआत पर्वत, शंख, पारिजात, बुधादित्य और भद्रा नामक पांच राजयोगों में हुई है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन पंचमहायोग में घट स्थापना होने से देवी पूजन का शुभ फल और अधिक बढ़ जाएगा। 11 को अष्टमी और महानवमी पूजन होगा। 12 अक्टूबर शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा और इस दिन घरों में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि को देखते हुए शहर के चक्रपाणि दुर्गा मां मंदिर, सालौदा स्थित कैलादेवी मंदिर, चौथ माता बाजार स्थित चौथ माता मंदिर, मालगोदाम रोड स्थित संतोषी माता मंदिर सहित कई मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही साफ-सफाई के बाद शुभ मुहूर्त में मंदिरों में घट स्थापना की गई। इस दौरान उदेई मोड़ स्थित मनोरथ सिद्ध हनुमानजी मंदिर, बंदरिया का बालाजी, ट्रक यूनियन स्थित गणेश मंदिर, कल्याणजी मंदिर, बालाजी चौक, उघाड़मल बालाजी, तहसील स्थित चक्रपाणि मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा की विशेष पूजा, आरती और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now