Top News
Next Story
NewsPoint

Tonk करणसर में तीन बालिकाओं का राज्य स्तर पर चयन

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, कस्बे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत डूंगरसी का बास के गांव देवलिया की राउमावि में तीन छात्राओं का तीरंदाजी में राज्य स्तर पर चयन हुआ है।

प्रकाशचंद जटवाल ने बताया कि भोजपुरा कला में हुई प्रतियोगिता में आयुषी यादव को 30 मीटर व 40 मीटर में स्वर्ण पदक, अनु यादव को 30 मीटर में कांस्य पदक व सुनीता यादव चौथे स्थान पर रहने पर राज्यस्तर पर चयन किया गया है। बालिकाओं ने प्रधानाचार्य राजेश शर्मा के निर्देशन एवं शारीरिक शिक्षक श्याम प्रताप सिंह से तीरंदाजी प्रशिक्षण लिया था। जेपी जटवाल, औंकारमल, गजानंद जटवाल, भोलाराम, मदनलाल आदि ने छात्राओं का अभिनंदन किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now