Top News
Next Story
NewsPoint

Bikaner मां करणी जन्मोत्सव आज, निकलेगी शोभायात्रा

Send Push

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर श्रीरामसर में सुबह सवा दस बजे निकलेगी शोभायात्रा : करणी माता के जन्म उत्सव पर गुरुवार को श्रीरामसर स्थित मां करणी के मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो करीब 3 किलोमीटर की यात्रा होगी यात्रा परिक्रमा करके वापस मंदिर प्रांगण में विराजित होगी। शोभायात्रा सुबह 10:15 बजे रवाना होगी शोभा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।

image

संस्था के ओमप्रकाश पंवार और मुरली पंवार ने बताया की 9:15 बजे सरजूदास महाराज और श्यामसुंदरदास महाराज के मां करणी जी की महाआरती की जाएगी उसके बाद संतों के सान्निध्य में मां करणी की शाही सवारी मंदिर प्रांगण से रवाना होगी। मां के जन्म उत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल भक्तों के द्वारा जगह-जगह पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now