Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने 35 लोगों को दबोचा

Send Push

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर की मुहाना मंडी में आज दोपहर एस ब्लॉक में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद एस- ब्लॉक पर किए हुए अतिक्रमण को लेकर था। जो की काफी पुराना है। इस मारपीट में आड़तिया अनील कुमार के चोट आई। इससे उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। यहां उनके सिर पर 6 टांके आए हैं। साथ ही कुछ लोग इस दौरान घायल भी हुए। इनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस उपद्रव करने वालों को डिटेन कर थाने लेकर आई। मुहाना मंडी में हुए उपद्रव की जानकारी मिलने पर एडिशनल डीसीपी साउथ ललित कुमार शर्मा पुलिस जाप्ते को लेकर मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर किया। करीब 35 लोगों को पुलिस ने डिटेन किया। जिन्हें पुलिस थाने लेकर आई है।मौके पर अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है।

मारपीट के दौरान बन गए दो गुट

जानकारी के अनुसार आज सुबह आड़तिया अनील कुमार का एस-ब्लॉक पर कुछ लोगों के साथ अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया था। इस पर कुछ लोगों ने अनिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में अनिल के साथ-साथ कुछ और व्यापारियों के भी लगी। इसे लेकर दो गुट बन गए और मारपीट के लिए बाहर से भी कुछ लोगों को मंडी में बुलाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के बीच समझाइश का प्रयास किया। लेकिन दोनों की तरफ से कोई समझने को तैयार नहीं था। इस पर पुलिस 35 लोगों को डिटेन कर थाने लेकर आ गई। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं अनिल का उपचार करवा दिया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दी जा रही है।व्यापारियों का आरोपी है कि कुछ लोगों ने मंडी के प्लेटफार्म पर जबरन कब्जा कर रखा है। इससे अन्य काम नहीं होते इन लोगों को कब्जा हटाने के लिए कहा जाता है तो ये लोग झगड़ा करने लगते है। वहीं. दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह कई समय से इस जगह पर बैठ कर काम कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें जबरन परेशान कर रहे हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now