Top News
Next Story
NewsPoint

Tonk देवली पीएम श्री सेंट्रल स्कूल की तीन छात्राओं ने जीते पदक

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 53वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन पदक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्राचार्य नवरतन मित्तल ने तीनों छात्राओ को पदक पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।

शारीरिक शिक्षक संजय सिंह एवं योग अनुदेशक अंजना मेघवाल ने बताया कि छात्रा अद्विका सिंह ने बैडमिंटन, प्रतिभा ने एथलेटिक्स में भाग लिया। प्रियंका यादव ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स में शॉट पुट में स्वर्ण, 4 ×100 में कास्य एवं 4×400 मे कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राचार्य नवरतन मित्तल, मुख्य अध्यापक धर्मराज मीणा एवं दीप्ति गुप्ता ने छात्रा प्रियंका यादव को बधाई दी और कहा कि स्कूल के लिए गर्व का विषय है कि छात्रा प्रियंका यादव का चयन एसजीएफआई में हुआ है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now