Top News
Next Story
NewsPoint

Jodhpur देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, भवन की व्यवस्था करेंगे

Send Push

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को लूणी, धवा एवं कैरू ब्लॉक की राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लखपति दीदी योजना के तहत आगामी समय में प्रदेश की महिलाएं सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होंगी। इस पहल से महिलाओं के कौशल विकास के साथ ही उन्हें आजीविका के नवीन साधन उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को राजीविका एसएचजी से जोड़ने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें सरल ऋण सुविधाएं एवं मार्केट लेकिन की सुविधा देने के लिए योजना बना रहे है। पटेल ने कहा स्थानीय स्तर पर समूह की महिलाओं के लिए भवन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय की बाधाओं को दूर करने के लिए हाट बाजार एवं स्थानीय स्तर पर विक्रय मेले लगाने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में एसडीएम लूणी पुखराज कंसोटिया, विकास अधिकारी धवा सुखराम विश्नोई, विकास अधिकारी कंवरलाल, जिला परियोजना प्रबंधक सविता चौधरी, तहसीलदार झंवर जगदीश कुमार, रावतराम विंजारिया, खींवराज जांगिड़, जगदीश सिंह सहित जनप्रतिनिधि, राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित थी।

महिलाओं ने भी सुनाए अपने अनुभव केरू निवासी गीता देवी ने कहा वो 25 महिलाओं के साथ स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बाजरे के बिस्किट का निर्माण करती हैं और निर्मित उत्पादों का महानगरों जैसे दिल्ली, नोएडा में जाकर विक्रय करती हूं। जिससे उनके समूह को बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार सालावास निवासी सुमन कंवर ने कहा कि वो राजीविका के माध्यम से कैंटीन का संचालित कर आजीविका उपार्जन कर रही है। दांतीवाड़ा निवासी सरोज चौधरी ने कहा िक वो बैंक संवाददाता सखी के रूप में कार्यरत है। वो गांव में बैंक जमा, लेन-देन एवं बीमा संबंधी कार्य संपादित करके आय का सृजन कर रही है, जबकि केरू निवासी चिरमी ने कहा िक वह एक डिजी पे सखी के रूप में कार्य कर रही है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन लेन-देन का कार्य कर रही है।पटेल को राजीविक स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री भेंट की गई।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now