Top News
Next Story
NewsPoint

Alwar मकान छीनने पर नाबालिग ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, मचा हड़कंप

Send Push

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने गई पुलिस की टीम के सामने 17 साल की नाबालिग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने का प्रयास किया। पुलिस ने भाग कर पकड़ा और हादसा होने से बचाया। महिलाएं बिलखते हुए बोली कि उनका क्या कसूर है। जमीन का उनका हिस्सा गलत बेचान किया गया, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दोषी कोई है और सजा किसी को मिली है। मामला अलवर के उमरैण के बस स्टैंड के पास बसी कॉलोनी का है।

तीन परिवारों की जमीन का मामला

जानकारी के अनुसार, उमरैण में डॉ. रतन यादव,अशोक यादव व ईश्वर यादव तीन भाई हैं। 1995 से पहले तीनों के परिवार यहां रहते हैं। डॉ रतन यादव यहां की जमीन को बेच गया। अशोक यादव व ईश्वर को पता नहीं चला। उसके बाद खरीद करने वाले ने कोर्ट में दावा किया। कोर्ट ने खरीददार को कब्जा दिलाने के आदेश दिए। जिसके आधार पर गुरुवार को पुलिस जाब्ता पहुंचा कोर्ट से भी टीम आई। जब मकान खाली कराने पुलिस आई और घर का सामान निकाला जाने लगा तो 17 साल की किशोरी से यह सब देखा नहीं गया। उसने घर में रखा पेट्रोल उठाया और खुद पर डाल कर चूल्हे की तरफ आग लगाने भागी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी फिसलकर गिर गई।

सरपंच प्रतिनिधि ने कहा- परिवार से धोखा हुआ

सरपंच प्रतिनिधि भविंद्र ने बताया कि कुछ लोगों ने 1995 में जमीन का गलत तरीके से बेचान किया। पुराने समय में एग्रीमेंट में खसरा भी साफ नहीं था। उसके बाद कोर्ट का सहारा लेकर अब दो भाईयों के मकान खाली कराए गए हैं। जबकि बेचने वाले को पूरी जमीन बेचने का हक नहीं था। यही नहीं विक्रेता ने सिंचाई विभाग की नहर को भी बेच दिया। सिंचाई विभाग को दस्तावेज भी दिए गए। लेकिन सिंचाई विभाग चुप बैठा रहा है।वहीं कोर्ट से आए प्रतिनिधि ने कहा कि जमीन खरीदने वाले के 2000 में डिक्री हो गई। डिक्री पक्ष में होने के बाद अब उसे कब्जा दिलाया गया है। यह सब कोर्ट के आदेश से हुआ है।

घर का सामान टैंपों में ले गए

गांव के लोगों ले सरल भाषा में समझाया कि तीन भाइयों की जमीन थी। बड़ा भाई जमीन को बेच गया। दो भाईयों को पता नहीं चला। अब कोर्ट के आदेश से जमीन खाली करा ली। दो भाई इसी जगह घर बनाकर रह रहे थे। अब उनको रोड पर ला दिया। पुलिस का कहना है कि कोर्ट का मामला है हम कुछ नहीं कर सकते हैं। बाद में कानूनगो की मौजूदगी में पूरा सामान भरकर ले गए। सरपंच उनके रहने का इंतजाम करने में लगा है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now