Top News
Next Story
NewsPoint

Udaipur में तेंदुए ने खाया बच्ची का चेहरा और हाथ, जंगल में मिला शव

Send Push

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर गोगुंदा इलाके में लेपर्ड ने एक और शिकार किया है। 25 सितंबर की शाम बस्ती से 5 साल की बच्ची को लेपर्ड उठा ले गया। गांव वाले उसे खोजने जंगल की ओर बढ़े तो होश उड़ गए। झाड़ियों के बीच बच्ची की कटी हुई हथेली मिली। उससे कुछ दूर आगे उसका शव पड़ा था। पिछले 20 दिन में इस इलाके से 4 लोगों का लेपर्ड शिकार कर चुका है।बुधवार शाम करीब सात बजे मजावद ग्राम पंचायत के कुडाऊ गांव की भील बस्ती में घटना हुई है। सूरज नाले के पास हाथ-पांव धो रही सूरज पुत्री गमेर लाल गमेती पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। आस-पास खड़े बच्चों के चिल्लाने पर गांव वाले आए। वहां से सूरज को खोजने निकले।

रात में ही पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

सूरज को ढूंढते हुए गांव वाले जंगल के पास पहाड़ी इलाके में पहुंचे। थोड़ी दूरी पर बच्ची की कटी हथेली मिली। उससे थोड़ा आगे बढ़ने पर बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। बच्ची के चेहरे और बाएं हाथ को लेपर्ड खा गया था। रात में ही गोगुंदा मुख्यालय पर सूचना मिली तो थानाधिकारी शैतान सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में वन विभाग की टीम भी पहुंच गई।

अब तक चार लोगों का शिकार किया

गोगुंदा थाना क्षेत्र के छाली ग्राम पंचायत के उंडीथल, भेवड़िया व उमरिया में लेपर्ड तीन लोगों की जान पहले ही ले चुका है। 25 सितंबर की रात को यह चौथी घटना हो गई।

एक दिन पहले बाघदड़ा में लेपर्ड का मूवमेंट दिखा तो टीमें एक्टिव की थी

छाली पंचायत क्षेत्र के बाघदड़ा में 24 सितंबर की रात एक और लेपर्ड का मूवमेंट रहा था। इसकी पुष्टि उसके पैरों के निशान से हुई थी। यह जगह उमरिया से डेढ़ किमी दूर है। यहीं से दो लेपर्ड पकड़े गए थे। इससे साफ है कि दो तीन पहले तक महज डेढ़ किमी दायरे में 3 लेपर्ड का मूवमेंट था। नए लेपर्ड का पता चलते ही गोगुंदा, देवला और मावली रेंज के 15 कर्मचारियों की टीम को एक्टिव कर दिया था। बावजूद इसके लेपर्ड बच्ची का शिकार कर ले गया।

सेना ने किया था सर्च ऑपरेशन

पिछले दिनों इलाके में लेपर्ड के बढ़ते हमलों को देखते हुए चार जिलों की वन विभाग की रेस्क्यू टीमों और सेना की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। उमरिया के समीप लगाए गए तीन पिंजरों में से दो पिंजरों में 23 सितंबर की रात एक से दो बजे के बीच दो लेपर्ड कैद हुए थे। इन्हें मंगलवार सुबह उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क ले गए थे। अभी भी वन विभाग की 4 टीमें छाली ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। तीन जगहों पर पिंजरे लगाए हुए हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now