सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर के रींगस इलाके में सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार युवक और उसकी 2 साल की भतीजी की मौत हो गई। घटना में बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा आज शाम 5 बजे के बाद रींगस के सीमारला मोड़ पर हुआ। यहां ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद सीकर से जयपुर हाईवे पर गलत साइड चल रहा था। जिसने जयपुर की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक दिनेश सैनी (25) पुत्र कन्हैयालाल निवासी महेरकलां, सामोद और उसकी 2 साल की भतीजी माहिरा पुत्री विक्रम सैनी निवासी बेरावली ढाणी, महरोली की मौत हो गई।
जबकि माहिरा की मां सपना सैनी (27) घटना में घायल हो गई। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। सुबह परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार दिनेश अपने घर से अपनी बहन सपना और भतीजी माहिरा को छोड़ने के लिए अपनी बहन के ससुराल बेरावली ढाणी जा रहा था। इसी दौरान यह पूरा हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से ट्रैक्टर भगा ले गया। करीब 3 किलोमीटर बाद आरटीओ टीम के इंस्पेक्टर देवेंद्र सुंडा ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवा दिया है।
You may also like
Canada Pension Boost 2024: Substantial Rise in CPP and OAS
Health Tips- रोजाना केवल इतने मिनट चलने से दूर होती हैं ये बीमारियां, जनिए पूरी डिटेल्स
बिहार: बाढ़ में डूबे गाँव और घोर बदइंतज़ामी, भूखे पेट में गर्भ लिए रोतीं महिलाएं- ग्राउंड रिपोर्ट
Skin Care Tips- क्या आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और कसाव वाली बनाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये टिप्स