Top News
Next Story
NewsPoint

Karoli शिवराम तीसरी बार अध्यक्ष व हरिओम दूसरी बार बने मंत्री

Send Push

करौली न्यूज़ डेस्क, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा टोडाभीम के वार्षिक चुनाव पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडाभीम में चुनाव अधिकारी कमलराम मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नादौती एवं पर्यवेक्षक शिवकुमार जांगिड़ व जिला मंत्री मदनलाल बरदाला के निर्देशन में संपन्न हुए। चुनाव में उप शाखा कार्यकारिणी के साथ जिला महासमिति के 36 सदस्य एवं प्रदेश महासमिति के 9 सदस्य सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। उप शाखा अध्यक्ष पद पर शिवराम मीणा प्रधानाचार्य मातासूला को लगातार तीसरी बार एवं मंत्री पद पर हरिओम सत्तावन को दूसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

संरक्षक मंडल में शिवराज सिंह प्रधानाचार्य, शिवचरण मीणा प्रधानाचार्य, श्यामबिहारी प्रधानाचार्य, सोमराज मीना प्रधानाचार्य, राजेश कुमार प्रधानाचार्य, इसी प्रकार सभाध्यक्ष पद पर उमाशंकर मीणा प्रधानाचार्य डोरावली, उपसभाध्यक्ष धर्मसिंह मीणा व्याख्याता एवं भगवान सहाय मीणा वरिष्ठ अध्यापक खेड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा व्याख्याता, उपाध्यक्ष (पुरुष) महेश कुमार व्याख्याता, उपाध्यक्ष (महिला) सुनीता चौधरी, महिला मंत्री अनीता मीणा व कोषाध्यक्ष के पद पर राधारमण गुप्ता एवं सदस्य पदों पर अध्यापक सदस्य रामेश्वर मोहनपुरा, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य धर्मसिंह गुर्जर, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य मुकर्रम अली, प्राध्यापक सदस्य मदनमोहन व्याख्याता, प्रधानाचार्य सदस्य जगदीशचंद बैरवा, संस्कृत शिक्षक सदस्य शरद जोशी, महिला शिक्षक सदस्य कविता व्यास, शारीरिक शिक्षक सदस्य अरविंद डागुर, पुस्तकालय अध्यक्ष सदस्य कैलाशचंद करीरी, सेवानिवृत शिक्षक सदस्य अमरसिंह महस्वा, प्रबोधक सदस्य सतीशचंद गुप्ता, शिक्षा सहायक सदस्य दीपक शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसी तरह प्रदेश महासमिति सदस्यों में सूरज लाल, छाजूलाल माल, भोलाराम खेड़िया, विजय सिंह खेड़ी, शिवराम मीणा, मानसिंह बाबूजी, हरविंदर सिंह, राधारमण गुप्ता एवं मानसिंह करीरी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

जिला महासमिति सदस्यों में हरिराम मीणा, हेतराम गुर्जर, भवानीशंकर जैमन, गजानंद गोयल, विजेंद्र सिंह गुर्जर, चेतराम खेड़ी, जगदीश प्रसाद शर्मा, कैलाशचंद पाडली, मुनेश मोरड़ा, मेघराम मीणा, कल्याण प्रसाद, अहसानुलहक, गोपी सहाय, सुमेंद्र कुमार, देवेंद्र पारीक, भूरसिंह मीणा, जगमोहन नौविस्बा, राकेश लालाराम का पुरा, रामनिवास मीणा, रमेश बामनवास, मुनेश गुर्जर, अजीत गुर्जर, देवेंद्र शर्मा, उदयसिंह, गील्याराम, केदारलाल बैरवा, दिगंबर सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी कमलराम मीणा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उपस्थित समस्त शिक्षकों ने संगठन की रीति नीति एवं शिक्षक संघ सामाजिक एवं राष्ट्रीय में कार्य करने का संकल्प लेकर शपथ ली। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now