Top News
Next Story
NewsPoint

Ajmer आइसक्रीम गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Send Push

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर के शास्त्री नगर स्थित आइसक्रीम के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुटी हैं।

अमूल आइसक्रीम एजेंसी में लगी आग

शास्त्री नगर निवासी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी कालोनी में पोस्ट ऑफिस के पास अमूल आइस क्रीम की एजेंसी का गोदाम है। गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पब्लिक मौके पर इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी गई।अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गोदाम प्रकाश गुरनानी नाम के व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जाता है। जिन्होंने अमूल एजेंसी लेकर गोदाम संचालित किया जा रहा था।क्रिश्चियन गंज थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुमेर सिंह ने बताया कि गोदाम में अमूल एजेंसी संचालित की जा रही थी। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। नुकसान कितना हुआ इसे लेकर जांच की जा रही है।

पास में था गैस गोदाम

क्षेत्रवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम के पास ही गैस गोदाम भी है। गनीमत रही की आज ने विकराल रूप नहीं लिया। जल्दी आग पर काबू पा लिया क्या। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की प्रशासन से मांग है कि कॉमर्शियल एक्टिविटी को शहर से दूर रखा जाए।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now