Top News
Next Story
NewsPoint

Rajasthan में यहाँ अगले 24 घंटे में गरजेंगे मेघ, IMD का अलर्ट

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, राजस्थान में मौसम एकदम से फिर बदल गया है। गर्मी की तपिश लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। कोटा में भी तेज धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और उत्तरी हवाओं से प्रदेश में ठंडक बढ़ेगी। पूर्वी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग से भी अगले 1-2 दिन में मानसून विदा हो जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है और 5 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी प्रदेशभर में मौसम शुरू रहने और दिन में पारा सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में छितराए बादलों की आवाजाही ही बने रहने के आसार हैं।
image

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now