Top News
Next Story
NewsPoint

Pali में तापमान 35 डिग्री, उमस कर रही लोगों को बेहाल

Send Push
पाली न्यूज़ डेस्क, पाली मानसून के बादल छंटने के बाद जिले में एक बार फिर गर्मी का मौसम आ गया है। तापमापी का पारा शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस व अधिक तापमान के कारण जिलेवासी बेहाल हो गए। उमस के कारण कूलर व पंखें भी गर्मी की तरह बेअसर साबित हो रहे है। आलम यह है कि मॉर्निंग वॉक पर जाने पर भी बदन पसीने से तर हो जाता है। शीतल हवा का अहसास नहीं हो रहा। मौसम केंद्र जयपुर की माने तो कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 28-29 सितंबर को दर्ज होने की प्रबल संभावना है। वहीं जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में 30 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद पाली सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पाली में छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग की मानें तो पाली जिले में उमस व गर्मी अभी राहत नहीं देगी। जिले में शनिवार को भी बादल छाए रह सकते है। मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। वहीं जालोर जिले में भी बादल छाए रह सकते हैं। पाली संभाग के सिरोही जिले में मेघ गर्जन व वज्रपात की गतिविधियां हो सकती है।

बांधों पर अभी चल रही चादर

जिले में गर्मी का असर भले ही बढ़ा है, लेकिन मानसून की मेहरबानी से अभी तक 26 से अधिक बांधों पर चादर चल रही है। वहीं पांच बांध पूरे भरे हुए है। जिले के सबसे बड़े जवाई बांध का जल स्तर शाम पांच बजे 56.35 फिट (6072.75 एमसीएफटी) पर पहुंच गया। इसके सहायक सेई बांध में भी 8 मीटर के करीब है। वहां से लगातार पानी जवाई बांध में डायवर्ट हो रहा है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now