Top News
Next Story
NewsPoint

Sikar फतेहपुर में छह साल की कृष्णा बालिका ने सुनाई कहानी

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, फतेहपुर के रसूलपुर गांव के जीण धाम में नवरात्रि महोत्सव के तहत चल रही नानी बाई रो मायरो कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खास बात ये है कि कथा का वाचन छह साल की कथा वाचक छह साल की उम्र की कृष्णा किशोरी व्यास कर रही हैं।

इतनी कम उम्र में उनकी मासूमियत भरी आवाज से कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कृष्णा किशोरी व्यास ने कहा कि नानी बाई की भक्ति हमें सीखाती है कि प्रभु में विश्वास करो। रोजाना उनका जाप करो। इसी से कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि हमारे सामने कई उदाहरण है जब भक्त ने भगवान को पुकारा और वे उसकी सहायता के लिए दौड़े चले आए।

महोत्सव के तहत 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक कथावाचक नवीन इंदौरिया द्वारा जीण चरित्र कथा का वाचन किया जाएगा। 9 अक्टूबर को मातृशक्ति संगीत सम्मेलन होगा। 10 अक्टूबर को सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा 11 अक्टूबर दोपहर को देवी पूजन और महाप्रसाद होगा।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now