Top News
Next Story
NewsPoint

Dausa बांदीकुई विधायक ने लोगों को भाजपा में कराया शामिल

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, बांदीकुई में बुधवार रात तक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। विधायक टांकड़ा ने आभानेरी, बडियाल कलां, बसवा, गुड़ामंडल व बांदीकुई मंडल में नए सदस्य जोड़े। इस अवसर पर विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। इसके बाद देर रात तक वे आगरा रेलवे फाटक, झालानी बागी व शहर के अन्य स्थानों पर भाजपा सदस्यता अभियान चलाते रहे। विधायक ने कहा कि बांदीकुई से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाए,

यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान विधायक व कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी तथा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी गोरी शंकर सैनी ने बताया कि सदस्यता अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now