Top News
Next Story
NewsPoint

Hanumangarh आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने पर नगर पालिका ने की कार्रवाई

Send Push

हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क, हनुमानगढ़ आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने पर नोहर नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को एक इंटरलॉकिंग फैक्ट्री और एक आरओ वाटर सेंटर को सीज करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की कार्यवाहक ईओ भार्गवी संधु, जेईएन सुशील सिहाग समेत पालिका कार्मिक मौजूद थे।

image

ईओ भार्गवी संधु ने बताया कि महादेव नगर में स्वीकृत आवासीय कॉलोनी में बिना किसी भू उपयोग परिवर्तित किए हुए इंटरलॉकिंग फैक्ट्री के रूप में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। समय-समय पर फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी कर भू उपयोग परिर्वतन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। मगर किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर फैक्ट्री को 180 दिनों के लिए सीज किया गया है।उधर फैक्ट्री संचालक दयाराम शीलू ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा द्वेष भावना से कार्रवाई की जा रही है। शहर में कई आवासीय स्थानों पर व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही है। जिन पर पालिका प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन ने साहवा बस स्टैंड के पास आरओ सेंटर को भी सीज किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now