Top News
Next Story
NewsPoint

Dungarpur घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, गुजराती गरबों की रहेगी धूम

Send Push
डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क,  "या देवी सर्व भूतेशु, शक्ति रूपेण संस्थिता, नमः तस्ये नमः तस्ये नमः तस्ये नमो नमः..." के मंत्रोच्चार के साथ ही गुरुवार से शक्ति आराधना का महापर्व शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में देवीय मंदिरो, शक्ति पीठों और गरबा पंडालों में माता की घट स्थापना की गई। माता के दर्शनों और पूजा अर्चना के लिए मंदिरो में भक्तो की भीड़ रही। आज से गरबा पांडालों में गुजराती गरबा की धुनों पर डांडियो की खनक सुनाई देगी।

शारदीय नवरात्रि के 9 दिवसीय अनुष्ठान की आज से शुरुआत हुई। सुबह से ही देवीय मंदिरो के पट खुल गए। जिले के निठाउवा आशापुरा धाम, आसपुर के विजवा माता धाम, गलियाकोट के शीतला माता मंदिरो में दर्शनों और मां की आराधना के लिए सुबह से भक्त पहुंचने लगे। वहीं, देवीय शक्तिपीठ, मंदिरों और गरबा पांडालों में माता की प्रतिष्ठा के रूप में जवारों के साथ घट (कलश) स्थापना की गई। माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पहले दिन माता के शैल पुत्री को आराधना की गई। इसके बाद शारदीय नवरात्रि के धूम शुरू हो गई। नवरात्रि का सबसे बड़ा आयोजन गरबा, डांडिया होता है।

डूंगरपुर शहर के हाउसिंग बोर्ड अम्बे माता मंदिर, शास्त्री कॉलोनी लाल माता मंदिर, न्यू कॉलोनी अम्बे माता मंदिर, कंसारा चोक, फोज का बडला, दर्जीवाड़ा, सोनिया चौक समेत कई जगह पर आज से गरबा की धूम शुरू होगी। शहर के हाउसिंग बोर्ड माताजी मंदिर में माता के सभी 9 रूप के दर्शन होते है। गरबा पांडालों को आकर्षक सजाया गया है। रात के समय गरबा पांडाल रंग बिरंगी रोशनी से नहाए हुए नजर आएंगे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now