Top News
Next Story
NewsPoint

Sriganganagar जैतसर में गंगनहर की करणीजी वितरिका में कटाव हुआ

Send Push

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, निकटवर्ती अनूपगढ़ जिले के जैतसर में बुधवार सुबह गंगनहर की करणीजी वितरिका में गांव 12 जीबी के पास कटाव आ गया। सुबह करीब साढ़े 7 बजे किसानों को कटाव की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने इसकी सूचना नहरी विभाग को दी। वहीं आसपास के लोगों को बुलाकर नहर का कटाव पाटने की तैयारी शुरू कर दी गई। सुबह 9 बजे तक कटाव करीब 10 फीट तक चौड़ा हो गया।

किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नहर में कटाव आने के साथ ही यह बढ़ना शुरू हो गया। इससे पानी बहकर पास के डायवर्सन चैनल में भर गया। इसके पास से ही स्टेट हाईवे नंबर 94 गुजर रहा है। स्टेट हाईवे के पास पानी भर जाने से स्टेट हाईवे में भी कटाव आने की आशंका हो गई है। सुबह 10 बजे तक किसान और आसपास के लोग नहर का कटाव पाटने में जुटे हुए थे।
जानकारी मिलने पर जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह कटाव स्थल पर पहुंचे। करणीजी वितरिका अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने नहर के पटड़े कमजोर होने को कटाव का कारण बताया। वितरिका के टूटने से किसानों की सिंचाई पानी की बारी प्रभावित होने की आशंका है। मौके पर जैतसर पुलिस भी पहुंची।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now