Top News
Next Story
NewsPoint

बीएन के इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय एग्जीबिशन का किया शुभारंभ, वीडियो में देखें पूरी खबर

Send Push

उदयपुर न्यूज़ डेस्क !!! उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि कई बार आम जनन में सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने की वजह से लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते है लेकिन इस प्रकार की प्रदर्शनी से आमजन को नवाचार और योजनाओं की जानकारी मिल सकती है। पहले दिन प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर स्टाल्स पर जाकर जानकारियां प्राप्त की।

 

वह शहर के बीएन कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय इंफ्रा मेडी एक्सपो और संगोष्ठी प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान बोल रहे थे। विजुअल मैथ्स इंस्टीट्यूट की ओर से गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत सरकार के डीआरडीओ जैसे विभाग भाग ले रहे हैं और उनके माध्यम से शहर के लोग और बच्चे हो रहे विकास के बारे में जान सकेंगे.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा आईसीएमआर की रजनीकांत थीं। संस्थान निदेशक मितु पाल गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं अपने उत्पाद एवं विभिन्न मॉडल प्रदर्शित कर रही हैं। चाहे कृषि का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या विज्ञान का क्षेत्र हो, कितना तकनीकी विस्तार हुआ है, इसकी जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है।

पहले दिन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया और स्टालों पर जाकर जानकारी हासिल की। छात्र विशेष रूप से विज्ञान के क्षेत्र में जानकारी सीखने के लिए उत्सुक थे। स्टॉलों पर विद्यार्थियों के मन में मौजूद सभी जिज्ञासाएं दूर हो गईं। कृषि क्षेत्र में किसान भी नई तकनीक से जुड़े। किसानों ने नई तकनीक के प्रयोग से कृषि कार्य को आसान बनाने की जानकारी ली।

 

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now