Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur दिवाली की सजावट शुरू, MI रोड पर राइजिंग राजस्थान की थीम पर सजेंगे बाजार

Send Push

जयपुर न्यूज़ डेस्क , जयपुर राजापार्क के बाजार इस दीपावली पर अयोध्या की तर्ज पर सजाए जाएंगे। आर्य समाज परिसर में राजापार्क व्यापार मंडल की दीपावली सजावट को लेकर हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है।राजापार्क में दीपावली पर 5 दिन तक रोशनी होगी। यहां हर बार सुनहरी रोशनी होती आई है, लेकिन इस बार बहुरंगी रोशनी देखने को मिलेगी। बैठक में अध्यक्ष रवि नैयर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अहूजा, महामंत्री मेहर परनामी, कोषाध्यक्ष विनोद सरदाना, सचिव सुनील वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव आहूजा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम भगवान का जो प्रतिष्ठा उत्सव हुआ था, उसी को ध्यान में रखते हुए बाजार को सजाया जाएगा। इसलिए इस बार दीपावली की सजावट अयोध्या के श्री राम मंदिर को ही समर्पित की गई है। सजावट में सुनहरी थीम का उपयोग किया जाएगा।

सामूहिक सजावट को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें अमित परनामी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नितिन भाटिया, आशु भाटिया, पूर्व अध्यक्ष सुभाष भाटिया, पूर्व चेयरमैन चंद्र भाटिया, धर्मेंद्र गंगवानी, कोमल परनामी, रोहित तथा संजीव नारंग के निर्देशन में हर बाजार को अलग थीम पर सजाने की प्लानिंग की जा रही है।एमआई रोड पर दिवाली की सामूहिक सजावट कार्य का शुरू हो गया है। अजमेरी गेट से गवर्नमेंट हॉस्टल तक 3 किमी बाजार में 11 हजार बल्बों की लड़ियां लगाई जा रही हैं। इस बार एमआई रोड पर राइजिंग राजस्थान की थीम पर पूरे बाजार को सजाया जाएगा। इसका मुख्य स्वरूप पांच बत्ती चौराहे पर देखने को मिलेगा। इसके चारों ओर राइजिंग ऑफ राजस्थान के कटआउट्स लगाए जाएंगे। पूरी पांच बत्ती को भव्य तरीके से रंगीन लाइट्स से सजाया जाएगा।

पहली बार 200 बिजली पोल पर रंगीन लाइट्स लगाई जाएंगी। वहीं, चार मुख्य दरवाजे पांच बत्ती पर, एक-एक गवर्नमेंट हॉस्टल व अजमेरी गेट पर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के छोटी चौपड़ पर भव्य गेट के साथ-साथ चांदपोल, किशनपोल, चौड़ा रास्ता, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, हवामहल बाजार, बापू, नेहरू व इंदिरा बाजार में जल्द ही सजावट का कार्य शुरू होगा। एमआई रोड पर दीपावली की सामूहिक सजावट में छूट देने के लिए व्यापारियों ने ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर से मुलाकात की। ज्ञापन देकर मांग रखी कि व्यापार मण्डलों को हर वर्ष दस दिन की सामूहिक सजावट पर विज्ञापन की छूट देता है, जो इस बार भी दी जाए। बाजार में रोशनी के साथ अजमेरी गेट, पांच बत्ती, गवर्नमेंट हॉस्टल पर गेट लगाए जाएंगे। जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि सामूहिक सजावट के साथ प्रतिष्ठानों के पोस्टर व बैनर लगाने की छूट देने की मांग रखी है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now