Top News
Next Story
NewsPoint

Alwar समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी

Send Push
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सप्तम पोषण माह का जिला स्तरीय समापन समारोह पुलिस अंवेक्षण भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सरोज गुप्ता ने पोषण शिक्षा एवं गर्भ संस्कार के बारे में बताया। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास ज्योति रेपस्वाल ने पोषण अभियान के तहत् दिए गए मोटे अनाज को नियमित आहार में शामिल करने की बात कही। साथ ही पोषण के पंचसूत्र, हाथ धोना,

स्वच्छता, तिरंगा थाली, एनिमिया, स्वास्थ्य के लिए के लिए योग की उपयोगिता के बारे में बताया। उपनिदेशक ने कहा कि समाज में बदलाव की प्रथम वाहक महिलाएं होती हैं। स्वस्थ एवं शिक्षित महिलाएं समाज एवं देश की उन्नति में बेहतर योगदान दे सकती हैं। कार्यशाला में विभाग की ओर से लाभार्थियों को दिए जाने वाले पोषाहार से विभिन्न व्यजंन तैयार कर पौष्टिक आहार की स्टॉल भी लगाई गई।

कार्यक्रम में पोषण अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अलवर शहर परियोजनाओं की 3 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड नाटक के माध्यम से विभाग की ओर से आमजन एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया। कार्यशाला में जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, एनएनएम कार्मिक एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन कोमल बांगा महिला पर्यवेक्षक, परियोजना अलवर शहर ने किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now