Top News
Next Story
NewsPoint

Tonk ऊर्जा मंत्री ने नासिरदा में 132 केवी विद्युत परियोजना बनाने की घोषणा की

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, प्रदेश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में आपके पास मौका है कि आने वाले उपचुनाव में यहां से विधायक भी भाजपा का हो, यदि ऐसा हुआ तो क्षेत्र का ज्यादा विकास होगा। जिसके लिए आपको संगठित होकर अभी से ही जुट जाना है। यह बात ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टोंक जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को नासिरदा भाजपा कार्यकर्ता मंडल की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा उप चुनाव को लेकर टोंक जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर और सक्रिय हो गए हैं। वे आज नासिरदा कस्बे में पहुंचे। जहां बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मंत्री नागर न नासिरदा देहात मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आमजन की जनसुनवाई की।

मंत्री नागर ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अभियान के तहत सभी पदाधिकारी एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा रखते हुए प्रधामंत्री मोदी की खाद्य सुरक्षा, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास जैसे अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए सदस्य बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजन ने ऊर्जा मंत्री नागर से क्षेत्र में ग्रेनाइट माइंस के साथ सात ग्राम पंचायतों में केवल एकमात्र 33 केवी जीएसएस होने व अधिक लोड भार होने से बार-बार विधुत ट्रिपिंग से बहुत ज्यादा परेशानी होती को लेकर एक और 33 केवी पावर हाउस बनाने की मांग रखी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now