Top News
Next Story
NewsPoint

Kota 131वां राष्ट्रीय दशहरा में मेले को लेकर संभागीय आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ 3 अक्टूबर से दशहरा मैदान में होगा। मेले की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र विजय ने शुक्रवार को बैठक ली। इससे पहले संभागीय आयुक्त ने दशहरा मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।संभागीय आयुक्त ने कहा कि कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेला की एक अलग पहचान है। इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। मेले का आयोजन भव्य रूप से हो, देश-विदेश से सैलानी मेला देखने आएं और कोटा संभाग की पर्यटन मानचित्र पर एक अलग पहचान बने, इस दिशा में प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को साथ लेकर राष्ट्रीय दशहरा मेला के दौरान कोटा संभाग में पर्यटन की संभावनाओं पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कोचिंग छात्रों को दशहरा मेला की विजिट कराएं, ताकि वे अपने शहर और राज्य में दशहरा मेला सहित कोटा की विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करते हुए कोटा के पर्यटन के ब्रांड एम्बेसेडर बनें।

उन्होंने कहा कि मेले में लगने वाली पर्यटन विभाग की स्टॉल पर कोटा संभाग के पर्यटन स्थलों, यहां के अभयारण्यों एवं अन्य विशेषताओं को डिस्प्ले किया जाए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। सीसीटीवी कैमरा एवं पुलिस जाप्ता पर्याप्त मात्रा में लगाने के निर्देश दिए।

दुर्गा पूजन के साथ होगा मेला शुरू

बैठक में मेला आयोजन समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय दशहरे मेले का शुभारंभ दशहरा मैदान में होगा। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। पहले दिन सुबह 9 बजे दुर्गा पूजन होगा, शाम को श्रीराम रंगमंच पर रामलीला शुरू होगी। इसके बाद शाम 7.30 बजे विजयश्री रंगमंच पर नृत्य नाटिका दुर्गा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम का शेड्यूल

8 अक्टूबर : राम बारात शाम पांच बजे मल्टीपरपज स्कूल परिसर से रवाना होगी।

11 अक्टूबर : आशापुरा माता मंदिर में रात 8.30 भजन संध्या।

12 अक्टूबर : गढ़ पैलेस से राजसी वैभव के साथ भगवान लक्ष्मी नारायणजी की शोभायात्रा रवाना होगी, जो दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच पहुंचेगी। जहां मुहूर्त के अनुसार रावण दहन किया जाएगा।

13 अक्टूबर : शाम 5 बजे भरत मिलाप शोभायात्रा कैथूनीपोल से मेला प्रांगण तक, शाम साढ़े सात बजे भरत मिलाप कार्यक्रम, रात 8.30 बजे श्रीराम राज्याभिषेक होगा।

14 अक्टूबर : शाम 7.30 बजे कुकिंग प्रतियोगिता नगर निगम कार्यालय परिसर में। रात 8.30 बजे सिंधी कार्यक्रम विजयश्री रंगमंच पर।

15 अक्टूबर : विजयश्री रंगमंच पर शाम 7.30 बजे मूंछ प्रतियोगिता। रात 8.30 बजे पर्यटन विभाग का सांस्कृतिक कार्यक्रम।

18 अक्टूबर : रात 8.30 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

19 अक्टूबर : 7.30 बजे रंगोली, मांडना एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं विजयश्री रंगमंच पर। रात 8.30 बजे बालिका वर्ग का बाल प्रतिभा कार्यक्रम।

20 अक्टूबर : करवाचौथ पर दोपहर 2 बजे साफा प्रतियोगिता निगम कार्यालय में। रात 8.30 बजे से अखिल भारतीय मुशायरा कार्यक्रम विजयश्री रंगमंच।

21 अक्टूबर : विजयश्री रंगमंच पर शाम 7 बजे बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता। रात 8.30 बजे लाफ्टर शो आयोजित किया जाएगा।

22 अक्टूबर : विजयश्री रंगमंच पर हत्था माला प्रतियोगिता, रात 8.30 बजे मोटिवेशनल कार्यक्रम।

23 अक्टूबर : शाम साढ़े 7 बजे मलखम प्रदर्शन विजयश्री रंगमंच। रात 8.30 बजे भोजपुरी कार्यक्रम विजयश्री रंगमंच।

24 अक्टूबर : 7.30 बजे गतका कार्यक्रम, रात 8.30 बजे विजयश्री रंगमंच पर पंजाबी कार्यक्रम।

25 अक्टूबर : रात 8.30 बजे विजयश्री रंगमंच पर सिने संध्या कार्यक्रम।

26 अक्टूबर : रात 8.30 कवि सम्मेलन।

27 अक्टूबर : रात 8.30 से एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम।

28 अक्टूबर : रात 8.30 से सांस्कृतिक कार्यक्रम, समापन समारोह और आतिशबाजी।

17 को होगा ड्रोन शो, सिने संध्या 25 को

दशहरा मेले के कार्यक्रमों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। मेले में पहली बार 17 सितम्बर को ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

16 अक्टूबर : रात 8.30 बजे विजयश्री रंगमंच पर बालक वर्ग का बाल प्रतिभा कार्यक्रम।

17 अक्टूबर : शाम 7.30 बजे ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। रात 8.30 बजे श्रीश्याम भजन संध्या विजयश्री रंगमंच।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now