Top News
Next Story
NewsPoint

2nd Test: बारिश की 1 बूंद नहीं गिरी, फिर भी भारत-बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रद्द, नहीं हुआ 1 भी गेंद का खेल

Send Push
image

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल मैदान गिला होने के कारण बिना एक गेंद का खेल हुए ही रद्द हो गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब एक भी गेंद का खेल भी नहीं हुआ। दूसरे दिन बारिश के चलते खेल नहीं हो पाया था।

हालांकि तीसरे दिन सूरज निकला हुआ था और बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। लेकिन मैदान के कुछ हिस्से गिले थे, जिसके चलते अंपायर ने तीन बार निरीक्षण किया और उसके बाद दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया।

इससे पहले पहले दिन भी मुकाबला तय समय से शुरू नहीं हुआ था।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन बांग्लादेश ने पहली पारी मे 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। मोमिनुल हक 40 रन औऱ मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में आकाशदीप ने 2 विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया है।

गौरतलब है कि दो मैच की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

UPDATE Play for Day 3 in Kanpur has been called off due to wet outfield.#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HPPxBMhY87

mdash; BCCI (@BCCI) September 29, 2024
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now