Top News
Next Story
NewsPoint

4th ODI: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, बारिश की वजह से इतने ओवर का होगा मैच

Send Push
image

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। बारिश की वजह से हुई देरी के कारण चौथा वनडे मैच 43-43 ओवर का खेला जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स, लंदन में खेला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हम काफी अच्छे थे (आखिरी मैच), लेकिन कुछ अच्छी पारियों (ब्रुक और जैक्स द्वारा) के कारण हार गए। जोश इंगलिस प्लेइंग इलेवन में वापस आ गया। कैरी अभी भी बल्लेबाज के रूप में हैं, वह अच्छी फॉर्म में हैं। ज़ाम्पा और हेड भी वापस आ गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रुक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now