Top News
Next Story
NewsPoint

दो बार प्रेमी के साथ भाग चुकी है, फिर भागने वाली है…परेशान होकर पति ने…

Send Push

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला के दो बार अपने प्रेमी संग भाग जाने से शर्मशार हुए पति ने फांसी का फंदा लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मरने से पहले पति ने आपबीती की वीडियो भी बनाई, जिसे उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया। युवक की आत्महत्या का खुलासा उसकी वीडियो से हुआ।

युवक के बेटे ने उसे फंदा पर लटका देखा। उसने परिजनों को इस बारे में बताया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मृतक के दो बेटे
जानकारी देते हुए तहसील कैंप थाना पुलिस प्रभारी इंसपेक्टर महिपाल ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। मूल रूप से यूपी के मैनपुरी का रहने वाला अवधेश (32) हाल में भोला चौक पर रहता था। उसका परिवार रोहतक में रहता था। अवधेश यहां फर्नीचर का काम करता था। उसकी 2016 में शादी हुई थी। उसके दो बेटे 7 और 8 वर्षीय है। मामले के अनुसार अवधेश ने वीडियो में पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं।

वीडियो में कही ये बात
उन्होंने बताया कि वीडियो के अनुसार उसकी पत्नी दो बार भाग चुकी है। अब वह तीसरी बार फिर भागने की फिराक में थी। इसी बात से वह आहत है और आत्महत्या कर रहा है। इस मामले के बारे में पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और सिविल अस्पताल भिजवाया। युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now