Top News
Next Story
NewsPoint

पति का लिंग काटकर पत्नी ने टॉयलेट में बहाया खींची फोटो, वजह बताई तो…

Send Push

ब्रासीलिया। पति को 15 साल की भतीजी के साथ शारिरिक संबंध बनाते हुए एक महिला ने पकड़ लिया। वह इतनी आगबबूला हो गई कि उसने पहले पति को लालच देकर बिस्तर पर बुलाया और धोखे से बांधकर उस्तरे से उसका लिंग काट दिया। उसके बाद उसे टॉयलेट में बहा दिया। इससे पहले उसने लिंग और पति के शरीर के निचले हिस्से की तस्वीर भी ली। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना जुर्म कबूल किया। उधर, वह व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।

ब्राजील में एक महिला पर अपने 39 वर्षीय पति का लिंग काटकर टॉयलेट में बहाने का आरोप है। महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

लिंग काटने के बाद फोटो भी खींची
महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताया कि उसने अपने 39 वर्षीय पति को 15 साल की भतीजी से शारिरिक संबंध बनाते हुए देखा। इससे वह नाराज हो गई और बदला लेने के लिए आतुर थी। मौका पाकर उसने पहले पति को लालच देकर बिस्तर पर बुलाया और उसकी कलाइयों और टखनों को बांध दिया और फिर एक उस्तरा निकाला और उसके लिंग के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। न्यूयॉर्क पोस्ट और डेली मेल की रिपोर्टों में कहा गया है कि उसने लिंग काटने के बाद शरीर के निचले हिस्से की तस्वीर भी ली। लिंग की फोटो खींची और उसे टॉयलेट में बहा दिया।

कैसी है पति की स्थिति
डेली मेल के अनुसार, उसने कथित तौर पर अधिकारियों से कहा, “गुड इवनिंग ऑफिसर! मैं खुद को सरेंडर करने आई हूं, क्योंकि मैंने अपने पति का लिंग काट दिया है। ” उसने पुलिस को बताया कि उसने कहीं सुना है कि “इसे दोबारा जोड़ना संभव है, इसलिए उसने उस लिंग को टॉयलेट में ही बहा दिया।” जानकारी के अनुसार, वह आदमी अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति अज्ञात है।

पुलिस महिला के इस दावे की जांच कर रही है कि पति ने महिला की 15 वर्षीय भतीजी के साथ संबंध बनाए, क्योंकि ब्राजील में सहमति से शारिरिक संबंध बनाने की उम्र 14 वर्ष है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे केस
इस साल की शुरुआत में एक इंडोनेशियाई महिला ने अपने प्रेमी का लिंग काट दिया था क्योंकि उसने उसके साथ सोने से इनकार करने पर उनके सेक्स टेप लीक करने की धमकी दी थी। जब वह नहाने के लिए जा रहा था तो महिला ने उस पर हमला कर दिया और लिंग काट दिया।

2021 में ऐसे ही एक मामले ने ब्राजील को हिलाकर रख दिया था। जब साओ गोंकालो क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति की हत्या करने से पहले उसका लिंग काटकर आग में भून दिया था। दयाने क्रिस्टीना रोड्रिग्स मचाडो नाम की महिला ने अपने पति आंद्रे की हत्या कर दी, उसका लिंग काट दिया और उसे फ्राइंग पैन में सोयाबीन तेल में पकाया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now