Top News
Next Story
NewsPoint

आधी रात को बेड पर लेट कर पत्नी ने कह दी ऐसी बात, पति ने उठा लिया ये कदम.,,.

Send Push

UP : आधी रात को पति और पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर बहस हो गयी तो पत्नी ने बेड पर लेट कर पति को ऐसी बात कह दी जिसे सुनने के बाद पति ने ये बड़ा कदम उठा लिया।  

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में घर से निकले युवक ने ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बैल्ट का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बार घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला रामलाल निवासी अजय कुमार खेती बाड़ी करता था। तीन साल पहले उसकी शादी डिंपल के साथ हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं थी। शनिवार की देर शाम दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अजय गुस्से में घर से बाहर निकल गया। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे तलाश किया। 


रात करीब 11 बजे अजय का शव घर से कुछ दूर ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बैल्ट के फंदा के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची हुई है।  

अक्सर होती थी कहासुनी

परिजन ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो जाती थी। लेकिन, शनिवार की देर शाम पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो अजय को इतना गुस्सा आ गया। उसने अपनी जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह का कहना है कि परिजन ने पत्नी पर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now