Top News
Next Story
NewsPoint

'एक औरत को मर्द से क्या चाहिए, उसको नहीं पता', पति को छोड़कर भागी पत्नी ने कही दिल की बात….

Send Push
‘He doesn’t know what a woman needs from a man’, the wife who left her husband said her heart

गोपालगंज: मोतिहारी से घर छोड़कर भागी महिला को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद महिला को पुलिस अपने साथ लेकर थाना आई है। मामला गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप का है। पुलिस ने बताया कि बरामद महिला मोतिहारी की रहने वाली है। उसका एक साल पहले मोतिहारी में ही शादी हुआ था। वह शादी के बाद से ही अपने पति से खुश नहीं थी। जिसकी वजह से वह शादी के कुछ दिनों के बाद ही अपने मायके वापस चली गई।

मायको वाले मारते थे ताना
उसने ने बताया कि मां के घर आने के बाद भी उसके मायके वाले उसे घर छोड़कर भागने की ताना मारते थे। वह अपने पति के यहां भी नहीं रहना चाहती थी। क्योंकि उसका पति उसे पसंद नहीं था। महिला ने बताया कि पति दिन भर काम करता था। और शाम को थक हार कर घर में खाना खाकर सो जाता था। पत्नी ने बताया कि उसे कभी भी पति का सुख नहीं मिला।

एक और ही जानती है कि उसे क्या चाहिए
उसने कहा कि एक औरत ही जानती है उसे क्या चाहिए। अपने पति की बेरुखी की वजह से वह ससुराल छोड़कर मायके में आ गई थी। लेकिन मायके में भी घरवाले उसे अपने पास में नहीं रखना चाहते थे। जिसकी वजह से वह तंग आकर शुक्रवार को मोतिहारी से बस पकड़ कर गोपालगंज आ गई।

विकास नामक युवक के साथ जाना चाहती थी
गोपालगंज में बस स्टैंड के समीप अंबेडकर चौक के पास पशु अस्पताल परिसर है। वहीं पर वह अकेली बैठी थी। इसी दौरान उसका परिचय गोपालगंज के विकास नाम के युवक से हुई। विकास खिलौना बेचने का काम करता है। विकास नाम के युवक ने उसे अपने साथ कहीं चलने की सलाह दी।

किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी
वह खिलौना बेचने वाले युवक के साथ कहीं जाना चाहती थी। तभी स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। डायल 112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर नगर थाना पुलिस ने युवती को अपने कस्टडी में ले लिया। बहरहाल महिला को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उसके परिजनों को बरामदगी की सूचना दे दी गई है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now