Top News
Next Story
NewsPoint

भाई की मौत के बाद देवर भाभी के साथ करता रहा गंदा काम; सास को बताया तो बोली- तुम दोनों साथ में…

Send Push

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति की मौत पांच वर्ष पहले एक्सीडेंट में हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही उनके ससुर की भी मृत्यु हो गई। बताया कि उनके ससुर सरकारी कर्मचारी थे। इसके चलते उनके 20 लाख रुपये फंड के मिले थे। इस पर उनकी सास विमला ने महिला से कहा कि तुम्हारे देवर पवन को अब पिता की जगह नौकरी मिल जाएगी।

इसके बाद पवन की उससे शादी करा देंगे। जिससे तुम लोग खुशी खुशी रहना। फंड के 20 लाख रुपये मां बेटे दोनों हड़प गए। इसके बाद देवर ने शादी की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस बीच उसे नौकरी भी मिल गई। वह लगातार उसे धोखे में रखा रहा।

अब मां बेटे दोनों उससे अलग रहने लगे। वह दोनों अब जिस घर में वह रह रही वह भी खाली कराना चाहते हैं। जबकि उसके बच्चे और वह खाने तक को मोहताज है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रविवार शाम धोखाधड़ी, धमकाने, मारपीट और दुष्कर्म की धारा में मां बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now