Top News
Next Story
NewsPoint

SSY- सुकन्या समृद्धि योजना में कितने समय बाद निकाल सकते हैं पेसा, जानिए पूरी डिटेल्स

Send Push

भारतीय सरकार ने अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्देश्य इन लोगो की मदद और उत्थान करना हैं। ऐसी ही एक योजना हैं सुकन्या समृद्धि योजना जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करता हैं, यह योजना माता-पिता को पैसे निवेश करने की अनुमति देती है जो समय के साथ पर्याप्त रिटर्न दे सकती है, आइए जानते हैं इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी-

image

खाता पात्रता: आप 10 वर्ष की आयु तक की बेटी के लिए खाता खोल सकते हैं। यह योजना प्रति बालिका एक खाता खोलने की अनुमति देती है।

निवेश सीमाएँ: आप प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं। नियमित जमा की आवश्यकता होती है।

image

आकर्षक ब्याज दरें: यह योजना 8.2% की ब्याज दर प्रदान करती है, जिसका अर्थ है कि आप जितना अधिक समय तक बचत करेंगे, उतना ही अधिक ब्याज अर्जित करेंगे।

परिपक्वता अवधि: सुकन्या समृद्धि खाता बालिका के 21 वर्ष की होने पर परिपक्व हो जाता है। हालांकि, परिपक्वता से पहले आंशिक निकासी के प्रावधान हैं।

निकासी विकल्प:

आंशिक निकासी: आपकी बेटी के 18 वर्ष की होने पर, आप उसकी शिक्षा या अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के लिए कुल जमा राशि का 50% तक निकाल सकते हैं

कोई प्रारंभिक निकासी नहीं: 18 वर्ष की आयु से पहले निकासी की अनुमति नहीं है, जो योजना के दीर्घकालिक बचत पहलू पर जोर देता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now