Top News
Next Story
NewsPoint

बच्चों को नहलाने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करें या गर्म पानी का, जानिए अभी

Send Push

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- अक्सर लोग बच्चों को नहलाने या फिर स्वयं नहाने के लिए गर्म या ठन्डे दोनों तरह के पानी का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की हमे विशेष तोर पर बच्चों को नहलाने के लिए आखिर किस तरह के पानी का प्रयोग करना चाहिए।

गर्मियों के मौसम में आप खुद या बच्चों को एक से अधिक बार नहला सकते हैं। अगर आप चाहें तो दिन में दो से तीन बार भी नहा सकते हैं। पर ध्यान देने वाली बात यह हैं की हमे आखिर ठन्डे पानी से नहाना चाहिए या फिर गर्म पानी से?

अगर आप सुबह नहा रहे हैं या दिन में नहा रहें हैं तो आप ठन्डे पानी से नहा सकते हैं। ठन्डे पानी से नहाने से आपके शरीर का तापमान थोड़ा कम हो जाता है। जिससे की जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो ये नार्मल आ जाता है।

परन्तु अगर आप रात में नहाने जा रहे हैं तो आपको हलके गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे आपके शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है और जब आप पंखे या कूलर में रिलैक्स होते हैं तो ये नार्मल आ जाता है। इससे आपको नींद भी अच्छी आती है।

इसके अलावा आपको रोज़ नहाना चाहिए खासतौर से गर्मियों के मौसम में। इससे आपके शरीर में जो पौर पसीने या गंदगी से बंद हो जाते हैं वो नहाने के उपरान्त खुल जाते हैं।

इसके अलावा बच्चों को पानी में बहुत देर तक के लिए न छोड़े। बच्चों की त्वचा बहुत ही मुलायम होती है इसलिए उन्हें जल्द ही नहलाकर बाहर ले आएं। साथ ही छोटे बच्चों को रात में नहलाने से परहेज करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now