Top News
Next Story
NewsPoint

हैरी पॉटर एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Send Push

फिल्म ‘हैरी पॉटर’ और ‘डाउंटन एबे’ में अपने अभिनय से लाखों फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। डेम मैगी ने 89 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। इस घटना से उनके चाहने वालों में शोक की लहर छा गई।

उनके बेटों टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘हमें बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 27 सितंबर को अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो एक बहुत ही निजी व्यक्ति थीं और उनके अंतिम समय में उनके दोस्त और परिवार मौजूद था। वा दो बेटों और पांच प्यार करने वाले पोते-पोतियों को छोड़ गईं, जो अपनी मां और दादी के निधन से बहुत दुखी हैं।’

ब्रिटिश मंच और सिनेमा की एक महान हस्ती रह चुकीं एक्ट्रेस ने अपने करियर में दो ऑस्कर पुरस्कार जीते थे, एक साल 1970 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ और दूसरा साल 1979 में ‘कैलिफोर्निया सुइट’ के लिए।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now