Education
Next Story
NewsPoint

Rajasthan CET Answer Key 2024: कब आएगी राजस्थान सीईटी की आंसर-की, जानिए rmssb.rajasthan.gov.in पर कैसे करें चेक

Send Push
Rajasthan RSMSSB CET Answer Key 2024: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 27 और 28 सितंबर को आयोजित हो गई है। वहीं परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब राजस्थान सीईटी की आंसर-की का इंतजार है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे राजस्थान अधीनस्थ एंव मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rmssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। RSMSSB Graduate Level CET Answer Key 2024 कब तक आएगी? जानिए लेटेस्ट अपडेट Rajasthan CET 204 Answer Key कब आएगीराजस्थान सीईटी परीक्षा 2024 में राज्य के लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 27 और 28 सितंबर को परीक्षा दो शिफ्ट में सफलता पूर्वक संपन्न हो गई है। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, अब उन्हें अपना स्कोर चेक करने के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार है। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2024 की आंसर की अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है। हालांकि अभी इससे संबंधित किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। How to Check CET Rajasthan Answer key 2024: ऐसे करें चेक राजस्थान सीईटी परीक्षा 2024 की आंसर-की राजस्थान अधीनस्थ एंव मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिसे अभ्यर्थी नीचे बचाए चरणों की मदद से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Latest News Section में जाएं।
  • यहां राजस्थान सीईटी 2024 आंसर -की के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी आ जाएगी।
  • इसका पीडीएफ निकालकर अपना स्कोर चेक करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CET Exam 2024: आगे क्या?आंसर की जारी होने के बाद जिन प्रश्नों पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, उसपर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बता दें कि राजस्थान सीईटी परीक्षा 2024 (Rajasthan CET 2024 Exam) के लिए कुल 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यह राज्य की ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए पहला चरण हैं। राजस्थान सीईटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य साबित होंगे। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now