India
Next Story
NewsPoint

MP पुलिस का गजब कारनामा, आनन- फानन में कांग्रेस नेता को श्मशान से ही उठाया, थाने में किया नजरबंद, क्या है वजह?

Send Push
सागर: मध्य प्रदेश पुलिस अजब-गजब कारनामे करती नजर आती है। ऐसा ही एक रोचक वाक्या सागर में देखने को मिला है। सीएम डॉ. मोहन यादव सागर आए थे। इस दौरान कांग्रेस कहीं विरोध जताने न निकल पड़े इस कारण सुबह से धरपकड़ शुरू हो गई। इधर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एक महिला की अंत्येष्टि के लिए श्मशान गए थे। पुलिस उनको खोजते हुए सीधे श्मशान पहुंच गई और उन्हें नजर बंद कर लिया। अंत्येष्टि से नहाने के लिए उनको घर नहीं जाने दिया गया, बल्कि थाने लाकर यहां खुले परिसर में हैंडपंप के नीचे उसको नहलाया गया।दरअसल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गुरुवार को सागर में बुंदेलखंड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। इसमें शिरकत करने प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी आए हुए थे। इस दौरान कांग्रेस बीते चार दिन से कॉन्क्लेव को दिखावा बताकर विरोध कर रही थी। गुरुवार को विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने कांग्रेस के तमाम नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी या फिर उन्हें नजर बंद कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के सागर जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद महेश जाटव के साथ पुलिस ने गजब ही काम कर दिया। सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव अपने मोहल्ले की एक महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान गए थे। पुलिस यहां भी आ धमकी। नहाने के लिए घर नहीं जाने दियाकैंट पुलिस बल ने सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव को श्मशान में ही नजर बंद कर लिया। जब तक अंत्येष्टी संपन्न नहीं हो गई पुलिसकर्मी उनके साथ साए कि तरह रहा। जब नहाने के लिए घर जाने लगे तो पुलिस वालों ने मना कर दिया। पुलिस ने कहा कि अब आप कहीं नहीं जा सकते हैं। सीधे थाने चलना है। महेश जाटव और पुलिसकर्मी अपनी—अपनी बाईक पर पुलिस सुरक्षा में थाने पहुंचे। जाटव ने कहा कि मरघट से आए हैं, नहाने के लिए घर तो जा सकते हैं, तो पुलिस वाले नहीं माने और उन्हें थाना परिसर में ही नहाने का बोल दिया। पुलिस वाले ने हैंडपंप चलायाथाने में लगे हैंडपंप पर महेश जाटव नहाने पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी ने उनकी मदद करते हुए हैंडपंप चलाया। पुलिसकर्मी हैंडपंप चलाता रहा और महेश जाटव खुले परिसर में ही बैठकर नहाने का आनंद लेते रहे। वे पुलिसकर्मी से कहते भी नजर आए कि यार घर जाकर नहा लेने देते, यहां खुले में नहाना अच्छा नहीं लगता है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now