Other
Next Story
NewsPoint

120 सेंटीमीटर लंबा आइसक्रीम टावर देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, वायरल वीडियो जीत रहा फूड लवर्स का दिल

Send Push
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो फूड लवर्स के मुंह में पानी लाने वाला है। क्लिप में एक महिला को हाथ में 120 सेंटीमीटर लंबी आइसक्रीम लिए आते देखा जा सकता है। जिसे वह संभालते हुए टेबल तक ले आती है। यह क्लिप देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के मुंह में पानी आ गया है। लोग कमेंट सेक्शन में इस आइसक्रीम को खाने की इच्छा भी जता रहे है।

बताते चले कि इस लंबी चौड़ी आइसक्रीम को बनाने में न सिर्फ काफी समय लगता है। बल्कि यह देखने में भी काफी टेस्टी लग रही है।
120 सेंटीमीटर की आइसक्रीम… image

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस 120 सेंटीमीटर लंबी आइसक्रीम को बनाने में चॉकलेट, वैनीला, कॉर्न फ्लेक्स समेत कई प्रकार की आइसक्रीम का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा इसमें मैंगो, कीवी, केला, स्ट्रॉबेरी और अन्य फलेवर्ड आइसक्रीम डाली जाती है। जिसमें कोन आइसक्रीम भी होती है। और अंत में हर एक चीज डालने के बाद यह पैराफेट आइसक्रीम तैयार हो जाती है।

यह आइसक्रीम जापान के नागासाकी युम टॉवर पर 9,900 येन (करीब 5831 रुपये) की मिलती है। पोस्ट में जैपनीज भाषा में कंपनी का पूरा एड्रेस भी दिया हुआ है।


बनाकर टेबल तक पहुंचाने का चैलेंज… image

कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस 120 सेंटीमीटर लंबी आइसक्रीम पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- सबसे अच्छे वे लोग हैं जो बनाते है और कर्मचारी जो मेज पर पहुंचाते है। दूसरे ने कहा कि यह पैराफैट आइसक्रीम भूकंप झेलने के लिए बनाया गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह मेरा पसंदीदा रेस्तरां है जहां मैंने 100 सेमी तक की आइसक्रीम खाई थी।


120 सेमी पैराफेट आइसक्रीम...इंस्टाग्राम पर इस Reel को @tamo__tyan नाम के यूजर ने आइसक्रीम की लंबी-चौड़ी तस्वीर पोस्ट कर लिखा- जापान में सबसे ऊंचा 120 सेमी पैराफेट। 
​अब तक इस Reel को 1 करोड़ 49 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस पोस्ट को अब तक 7 लाख 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में 3838 कमेंट आए है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now