Top News
Next Story
NewsPoint

DGP आलोक राज का क्राइम कंट्रोल को लेकर अंतिम अल्टीमेटम, संभल जाएं अधिकारी वरना...

Send Push
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा पहुंचे डीजीपी आलोक राज पूरी तरह एक्शन में नजर आए। उन्होंने कड़े शब्दों में पदाधिकारियों को क्राइम कंट्रोल पर अंतिम चेतावनी जारी की है। सूत्रों की मानें, तो आलोक राज ने साफ कह दिया है कि क्राइम कंट्रोल से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोताही बरतने वाले अधिकारियों का ध्यान रखा जा रहा है। डीजीपी आलोक राज के आरा पहुंचने के बाद पुलिस लाइन सहित पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों को चेतावनी उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। विधि व्यवस्था की समीक्षा की। आरा पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद पुलिस महानिदेशक ने कार्यालय में जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर अधिकारियों से फीडबैक लिया। क्राइम कंट्रोल की समीक्षाडीजीपी ने अपराध रोकने की दिशा में कारगर पहल करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। वहीं जिले के पुलिस अधिकारियों से बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष दिशा निर्देश देते हुए जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। पुलिसकर्मियों को निर्देश उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने का भी निर्देश दिया। वहीं जमीन विवाद को लेकर लगातार हो रही घटनाओं पर बयान देते हुए डीजीपी ने कहा कि उसके लिए लगातार हर थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है। एसपी को साफ निर्देश उन्होंने साफ कहा कि जमीन विवाद के मामलों पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। बैठक में शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नवीन चंद्र झा, भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज समेत सभी पुलिस पदाधिकारी और थाने के पदाधिकारी मौजूद थे। डीजीपी के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now