Top News
Next Story
NewsPoint

आज का मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2024 : व्यापारिक ऋण पर सहमति बन सकती है, धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे

Send Push
Pisces Horoscope Today, 9 October 2024:आज मीन राशि का करियर : मीन राशि वाले व्यापारी, कारोबारी और नौकरी पेशा वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। काम धंधे के समय व्यापार में किसी व्यापारिक ऋण पर चर्चा हो सकती है। व्यापारिक पूंजी निवेश बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत किसी व्यापारिक ऋण पर सहमति बन सकती है और ऋण आवेदन भी किया जा सकता है। ऋण संबंधी कागजों को लेकर कोई अड़चन आ सकती है लेकिन कोई ना कोई समाधान निकल जाएगा। पार्टनरशिप में बिजनस करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा भविष्य में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के नौकरी करने वाले अपने काम से काम रखें और विवादों की स्थिति से बचें। आज मीन राशि का पारिवारिक जीवन : मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिससे आप अपना काम पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। परिवार के सदस्य अपनी इच्छाएं पूरी करने की जिद कर सकते हैं, जिसके चलते आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। नवरात्रि के मौके पर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। शाम का समय दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। आज मीन राशि का स्वास्थ्य : मीन राशि वालों के कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। मेरुदंड की सीधी अवस्था एवं पोस्चर आदि का ध्यान रखें। आज मीन राशि के उपाय : व्यावसायिक स्तिथिरता के लिए सात बुधवार तक गणेशजी को गुड़ का भोग लगाएं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now