Top News
Next Story
NewsPoint

करियर राशिफल 5 अक्टूबर 2024 : कल शनिवार को तीसरे नवरात्रि पर विशाखा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, कन्या सहित 5 राशियों की होगी जबर्दस्त कमाई, देखें कल का आर्थिक राशिफल

Send Push
Career Rashifal, 5 October 2024 : शनिवार 5 अक्‍टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग में शनिदेव की कृपा से मकर सहित 5 राशियों की कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त होगा और मनचाहा लाभ होने से खुशी होगी। देखें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा शुक्रवार।
मेष करियर राशिफल: दिन लाभ से भरा होगा image

मेष राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और ऑफिस में आपके ट्रांसफर की बात हो सकती है। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा और आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आज का दिन परोपकार में बीतेगा और आप दूसरों के काम के लिए दिन भर भागदौड़ करते रहेंगे। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


वृष करियर राशिफल: भाग्‍य में वृद्धि होगी image

वृष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और भाग्‍य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। भाग्यवश आपको दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें और काम सोचकर करें। शाम के समय घर में किसी मेहमान के आने से हर्ष होगा। रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा।


मिथुन करियर राशिफल: करियर के मामले में लाभ होगा image

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील होने से आपको खुशी होगी। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति से आपकी अभिलाषा पूरी होगी और आपको खुशी का अनुभव होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम को आपको किसी जरूरी काम से कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय लोगों से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपको खुशी होगी।


कर्क करियर राशिफल: दिन भाग्‍य और सफलता से भरा होगा image

कर्क राशि के लोगों का दिन भाग्‍य और सफलता से भरा होगा। कारोबार में लाभ होने आपको खुशी होगी और अकस्‍मात आपको बड़ी मात्रा में धन मिलने से खुशी होगी। धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से आपको नुकसान हो सकता है। सांयकाल से देर रात तक आपके आनंद में वृद्धि होगी।


सिंह करियर राशिफल: आशातीत सफलता मिलेगी image

सिंह राशि के लोगों को आशातीत सफलता मिलेगी और आपके धन में वृद्धि होने से खुशी होगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से खुशी होगी। कार्य भी सम्पन्न होगा। शाम से लेकर रात आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में लाभ होगा। हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।


कन्या करियर राशिफल: लाभ और सम्‍मान में वृद्धि होगी image

कन्या राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपका दिन लाभ के साथ सम्‍मान में बीतेगा। नौकरी में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें तो आपको लाभ होगा। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। लाभ और सम्‍मान में वृद्धि होगी।


तुला करियर राशिफल: विशेष सफलता प्राप्‍त होगी image

तुला राशि के लोगों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी और आपके लिए नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपको हर कार्य में किस्‍मत का साथ मिलेगा और मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्‍त होगा। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी।


वृश्चिक करियर राशिफल: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा image

वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी प्रियजनों से भेंट होगी और वाणी में मधुरता आपको लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करेंगे तो आपको लाभ होगा। शाम के समय कारोबारी योजनाओं का लाभ होगा। रात का वक्‍त सैर सपाटे और मौज में बीतेगा।


धनु करियर राशिफल: दिन सफलता से भरा होगा image

धनु राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपको कारोबार में लाभ होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में कुछ जूनियर्स से आपका विवाद हो सकता ह। किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये और पैसे और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र असफल हो जाएंगे।


मकर करियर राशिफल: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी image

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपके व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। शाम को आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात अचानक से खराब हो सकता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now