Top News
Next Story
NewsPoint

DM कैसे बन गई 12वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट? 2 घंटे तक कुर्सी पर बैठकर अफसरों को देती रही निर्देश

Send Push
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा जिले की सबसे बड़ी अधिकारी बन गई। जी हाँ, यह वाकया सच साबित हुआ है। डीएम दिव्या मित्तल ने छात्रा को 2 घंटे के लिए कुर्सी पर बैठा दिया। इस दौरान सारी कार्यवाही और जिम्मेदारी बिल्कुल उसी तरह की गई, जैसे जिलाधिकारी की तरफ से की जाती है। छात्रा ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनी और समस्या के निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश जारी किया। देवरिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के संदेश के साथ डीएम की तरफ से यह पहल की गई। राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में 12वीं की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी का चयन इसके लिए किया गया। देवरिया शहर में शिवपुरम कॉलोनी की रहने वाली खुशी ने हाईस्‍कूल में 92 फीसदी अंक हासिल किए थे। छात्रा दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम दिव्या मित्तल ने छात्रा को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद अपने कुर्सी पर उन्होंने बैठाया। 2 घंटे के लिए डीएम बनी छात्रा के आदेश का अधिकारी भी अनुपालन करते हुए दिखे। छात्रा दो घंटे के लिए जिलाधिकारी बन कर डीएम की कुर्सी पर बैठ कर पूरी जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी। और साथ ही अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। छात्रा के आदेश का अधिकारी भी अनुपालन करते हुए दिखे। दो घंटे कामकाज देखने के बाद छात्रा को कर्मचारियों ने घर तक छोड़ा भी। छात्रा ने बताया कि जिलाधिकारी बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। घर पर सभी खुश हैं, रिश्तेदारों भी फोन कर बधाई दे रहे हैं। मैं अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। 2013 बैच की आईएएस अफसर दिव्या मित्तल ने आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई की है। सिविल सेवा में आने से पहले वह लंदन की एक कंपनी में नौकरी कर रही थीं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वह मिर्जापुर, बस्‍ती के अलावा संतकबीर नगर की भी डीएम रह चुकी हैं। अपने कामकाज को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now