Top News
Next Story
NewsPoint

क्या सच में वजन बढ़ाता है काजू, आज दूर कर लें दिल का हर कंफ्यूजन और जानें सच्चाई

Send Push
अक्सर लोग कहते हैं कि वजन बढ़ाना है तो काजू खाओ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि काजू कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है। कुल मिलाकर इस टेस्टी ड्राई फ्रूट को लेकर लोगों के मन में ढेर सारे कंफ्यूजन हैं, जिनको दूर करना जरूरी है। बाकी सारे ड्राई फ्रूट्स की ही तरह काजू भी बहुत हेल्दी है और इसे खाने के कई फायदे हैं।

सीमित मात्रा में काजू खाने से वजन नहीं बढ़ता है। यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। काजू में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स, हेल्दी फैट्स होते हैं। ये दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते हैं। हां, जरूरत से अधिक काजू खाने से वजन जरूर बढ़ता है।

डॉ. सुरिंदर कुमार, जनरल फिजिशियन, एमबीबीएस, नई दिल्ली के मुताबिक काजू में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तरह के पोष्क तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, हमें जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। हर दिन काजू को सही थोड़ी मात्रा में खाने से हृदय रोग, मधुमेह और स्ट्रोक जैसे गंभीर रोगों का जोखिम कम हो सकता है।
काजू खाने से मिलते हैं ढेरों फायदे image

काजू का सही मात्रा में सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र तंदुरुस्त रहता है। पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। ऐसे में खाली पेट काजू खाना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। याददाश्त तेज करने में भी काजू फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है। इसके अलावा इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में भी यह कारगर है।


वजन बढ़ाता नहीं घटाता है काजू image

आम धारणा के उल्टे काजू वजन बढ़ाता नहीं है, बल्कि उसे कम करने में मददगार बनता है। काजू में गुड फैट और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार हैं। अच्छे मेटाबॉलिज्म के कारण आपके शरीर में फैट जमा नहीं होते हैं। हर दिन तीन से चार काजू खाने से मोटापा कम किया जा सकता है। इसे नियमित सेवन से भूख भी कंट्रोल होती है। जिससे वजन घटता है।


क्या सच में बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल image

कई लोग मानते हैं कि काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। काजू शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, थायमिन, विटामिन बी 6, विटामिन के, पोटेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। काजू खाने से दिल की सेहत में सुधार होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।


एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए? image

एन सी बी आई के मुताबिक हालांकि काजू को सही मात्रा में खाना जरूरी है। एक शख्स प्रतिदिन चार से पांच काजू खा सकता है। एक रिसर्च के अनुसार जिनका वजन कम है या जो स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं, वे हर सुबह खाली पेट 50 से 100 ग्राम काजू खा सकते हैं। काजू को दूध में उबालकर खाना भी फायदेमंद होता है।


ये लोग ना करें सेवन image

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को काजू ज्यादा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ज्यादा काजू खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में काजू खाने से पहले या बाद में ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक कर लें। इतना ही नहीं काजू खाने से डायबिटीज की दवाओं का असर भी कम हो सकता है। अगर, कोई सर्जरी होनी है तो दो सप्ताह पहले से काजू खाना बंद कर देना चाहिए। ताकि ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहे।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now