Top News
Next Story
NewsPoint

सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने का मिशन शुरू, एलन मस्क की कंपनी ने लॉन्च किया अंतरिक्ष यान, कब होगी वापसी?

Send Push
वॉशिंगटन: पिछले 3 महीनों से स्पेस में फंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए नासा ने मिशन लॉन्च किया है। स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लॉन्च किया गया है। अंतरिक्ष यान में दो खाली सीटें भी हैं, जिनके जरिए सुनीता विलियम्स और विल्मोर को स्पेस से वापस लाया जाएगा। शनिवार को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से अंतरिक्ष यान लॉन्च हुआ। दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में गए थे। फरवरी में अब इनकी वापसी हो सकती है।बोइंग स्टारलाइनर की यह टेस्ट फ्लाइट थी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 8 दिन के लिए स्पेस में रहना था। लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण वह पृथ्वी पर नहीं लौट पाए हैं। बोइंग स्टारलाइनर दो महीने से ज्यादा समय तक स्पेस में रहने के बाद धरती पर खाली लौट आया। उसकी लैंडिंग सुरक्षित रही। स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन के जरिए नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। तूफान के कारण नहीं हुआ लॉन्चगुरुवार को क्रू ड्रैगन की लॉन्चिंग होनी थी। लेकिन तूफान हेलेन के कारण इसमें देरी हुई। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और टेनेसी और कैरोलिनास में इसने तबाही मचाई है। अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने क्रू ड्रैगन को बनाया है। हर छह महीने में ISS पर यह अंतरिक्ष यात्रियों को लाता और ले जाता है। भारतीय समय के मुताबिक सोमवार की सुबह 3 बजे यह स्पेस स्टेशन से जुड़ जाएगा। स्टारलाइनर में आई थी खराबीनासा और रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट है। इसके तहत तीन सीटों वाला रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान ISS के लिए हर उड़ान के दौरान एक नासा अंतरिक्ष यात्री को ले जाता है। वहीं चार सीटों वाले क्रू ड्रैगन में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री होता है। जून में लॉन्च के बाद बोइंग स्टारलाइर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी देखी गई थी। अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इसे पृथ्वी पर खाली लाने का फैसला किया गया था।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now