Top News
Next Story
NewsPoint

टिहरी, पिथौरागढ़ समेत छह जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तराखंड में 30 तक बारिश की संभावना

Send Push
रश्मि खत्री, देहरादून: मौसम विभाग ने टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी जगह-जगह तीव्र भारी हो सकती है।उत्तराखंड में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और देर रात मौसम ने करवट बदली। देहरादून में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से काफी हद तक राहत दी है।मौसम विभाग के अनुसार आज 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले 30 सितंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बारिश और मलबे के कारण प्रदेश में 98 मार्ग बंद है। इनमें सबसे अधिक 16 मोटर मार्ग चमोली में बंद है। जिसमें ग्रामीण मोटर मार्ग ज्यादा है।वही चमोली के धारकोट गांव में भूस्खलन होने से मकान में दरारें आ गई है। जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने गांव में 10 मकान को अति संवेदनशील माना है और इन मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। प्रशासन ने गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने की बात भी कही है। प्रदेश में लगातार बारिश से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्‍खलन की वजह से प्रदेश के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद हैं। इनमें से सबसे ज्‍यादा चमोली जिले में 16 मार्ग बंद हैं। बंद पड़े रास्‍तों में भी सबसे ज्‍यादा ग्रामीण मार्ग हैं। इन रास्‍तों के बंद होने से जनता परेशान है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now